सागर-लगातार बारिश से करीब 7 घंटे बंद रहा राहतगढ़-खुरई मार्ग || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले में हो रही लगातार बारिश से दूसरे दिन भी करीब 7 घंटे राहतगढ़ से खुरई मार्ग बंद रहा। दरअसल दो दिन से हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। जिसके चलते सुबह के समय राहतगढ़ से खुरई मार्ग के बीच में पड़ने वाले बीना नदी मालाघाट पुल के ऊपर पानी आ गया। जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। पुल पर पानी होने के बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करते रहे। जबकि 1 दिन पहले ही पुल पर पानी आ जाने से ये रास्ता बंद हो गया था। दूसरे दिन यह मार्ग करीब 7 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान आने जाने वालों को काफी असुविधा उठानी पड़ी। हालांकि दोपहर 12 बजे के लगभग पुल पर पानी कम हो जाने के बाद रास्ता खुल सका। जिसके बाद वाहनों का आना-जाना शुरू हुआ।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
13-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.