सागर तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर मोंगा बंधान से पानी किया बाहर

सागर तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर मोंगा बंधान से पानी किया बाहर

सागर तालाब में आये पानी को मोंगा से देखा बाहर निकलवाकर

सागर में इन दिनों लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे लाखा बंजारा झील का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। तालाब में बारिश का पानी कनेरादेव कैनाल और इनलेट चैबरों से आने वाला साफ़ पानी इकठ्ठा होने लगा है। इसी को लेकर कलेक्टर और सागर स्मार्ट सिटी के चेयरमैन दीपक आर्य ने लाखा बंजारा झील का निरीक्षण किया। उन्होंने मोंगा बंधान की ओर जलभराव स्तर की जानकारी ली। यहां लगे स्लूज गेटों की ओर 520.50 लेवल तक जल स्तर पहुंच चुका है। कलेक्टर ने इन गेटों को खुलवाकर इनका भी परीक्षण कराया। और गेटों को खोला गया है। दरअसल झील को क्षमता के मुताबिक फ़िलहाल पचास प्रतिशत ही भरा जा रहा है। इससे देखा गया की तालाब का साफ़ पानी मोंगा से बाहर निकल रहा है।
इससे पहले कई छोटे बड़े नाले तालाब में मिलते थे जिससे पानी हरा हो रहा था और मोंगा से भी हरा प्रदूषित पानी बहकर खेतों में पहुंचता था। लेकिन अब झील के चारों तरफ पाइपलाईन बिछाकर सभी नाले-नालियों को टैप करने के बाद इनके गंदे पानी और सीवरेज को झील में मिलने से रोकते हुए सीधे मोंगा से बाहर निकाला जा रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
16-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.