कलेक्टर ने कराई वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया दो महीने में हो सकते हैं चुनाव !

 

एमपी के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका परिषद के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर सभागार में हुई। जिसमें कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे। दरअसल उमरिया जिले में अभी बीते महीने ही जिले की तीन नगर पालिका के नगरीय निकाय चुनाव हुए हैं। इसमें एक मात्र पाली नगर पालिका का चुनाव नही हुआ था। जिसको लेकर आरक्षण की प्रक्रिया पाली नगर पालिका सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल पाली के पार्षदों के बीच की गयी।
कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक पाली नगर पालिका का निर्वाचन होना बाकी है जो आगामी दो महीनों में सम्भवतः हो सकते हैं। निर्वाचन को लेकर वार्डों का आरक्षण 2017 में हुआ था। जिसे अब फिर किया गया है। जिसमें निर्णय लिया गया की एससी एसटी वही रहेंगे। ओबीसी के लिए कोई भी वार्ड आरक्षित नही रहेंगे। इसका कारण है की आरक्षण 50 प्रतिशत से ज्यादा हो रहा है। पाली के सात वार्ड जनसंख्या के आधार पर पहले से ही एससी एसटी के लिए आरक्षित हैं। इन वार्डों में जो पिछली बार महिला के लिए आरक्षित थे। उन्हें छोड़कर एससी वार्ड में जिसमें पिछली बार महिला वार्ड नही था। उस वार्ड को इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पिछली बार एसटी महिला के दो वार्ड आरक्षित थे। इस बार तीन हैं। पर्ची सिस्टम से आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई।


By - SAGAR TV NEWS
17-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.