सागर/जैसीनगर-पुलिया पर पानी होने के बाद भी लापरवाही, लोग बह जाते तो क्या होता !

सागर/जैसीनगर-पुलिया पर पानी होने के बाद भी लापरवाही, लोग बह जाते तो क्या होता !

सागर/जैसीनगर में घनघोर लापरवाही जान से हो रहा खिलवाड़ देखिये

सागर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से न केवल जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बल्कि कई रास्ते भी बंद हो गए हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये तस्वीरें जैसीनगर इलाके की हैं जहाँ महिलाएं इस पुलिया को जान जोखिम में पार कर रही हैं। इसी तरह ये बाइक सवार समय पर सम्भल गया नहीं तो हादसा भी हो सकता था। उसकी बाइक को लोगों ने पकड़कर किनारे लगाया। इसके अलावा इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं की युवाओं पुरुषों और महिलाओं को अपनी जान की परवाह नहीं है वो तेज धार में बह रहे पुलिया को किस तरह से पार कर रहे हैं जो खतरनाक साबित हो सकता है।
बताया गया की जैसीनगर में लगातार बारिश होने से कई गांवों का संपर्क जैसीनगर से टूट गया है। मसूरहाई-जैसीनगर मार्ग के बीच पड़ने वाले तोड़ा गांव का नाला उफान पर होने से यह रास्ता बंद है। जिससे नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हई देखने को मिली। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं। इस बारे में लोगों का कहना है कि यह नाला उफान पर होने से आवाजाही प्रभावित हो गई जिससे लोग परेशान हुए। यही नहीं यह रास्ता बंद होने से ग्रामीण 15 अगस्त के दिन भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे।-


By - Jaisinagar to Brajendra Raikwar Sagar TV News
17-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.