सागर जिले में रुक-रुक कर बारिश बानी आफत घरों में पानी भरने से लोगों ने छोड़ा घर ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के कई इलाकों में लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश मुसीबत बनकर बरस रही है। ऐसे ही हालात बीना में भी बने हुए हैं। यहां बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से हांसलखेड़ी गांव की निचली बस्ती के घरों में पानी भर गया। जिससे उनके घरों में रखा सामान खराब हो गया। इसके अलावा कई लोग अपने परिवारों के साथ गांव के ऊपरी हिस्से में रहने वाले अपने अन्य परिवारों के घरों में रहने चले गए। लोगों ने बताया कि निचली बस्ती के पास ही बेतवा नदी का एक नाला है जो ओवरफ्लो हो गया। उसका पानी खेतों से बढ़ता हुआ उनके घरों तक जा पहुंचा। जिसके कारण कच्चे टपरे गिर गए। इसके अलावा घरों में रखा भूसा, लकड़ियां सहित अन्य सामान खराब हो गया।
जिसके बाद जायजा लेने बीना तहसीलदार सतीश वर्मा, पटवारी के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि घुटनों तक पानी था, घरों के अंदर पानी नहीं भरा है। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। अब नाला उतरने लगा है। धीरे-धीरे पानी कम होता जा रहा है। स्थिति सामान्य होने लगी है।


By - Sagar tv news
17-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.