भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बोले आज भी देश में जात पात का भेदभाव जारी !

 

भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज भी देश में जात पात का भेदभाव जारी है।  इसका उदाहरण राजस्थान में देखने को मिला है। जहां मटके से पानी पीने को लेकर एक 9 साल के बालक की जान ऊंची जाति के एक व्यक्ति ने ले ली थी। ये बात चंद्रशेखर आज़ाद ने एमपी के शिवपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कही। आगे बोले की दलितों को संगठित होना होगा और जिस तरह से यूपी में उन्होंने सरकार बनाई थी। ऐसे ही अब मध्यप्रदेश में भी भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए दलितों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान में जालौर की घटना को लेकर वहां गए थे। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने उनको पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया। ऐसे में साफ है कि आज भी जाती पाती के नाम पर दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। गुजरात की घटना को लेकर कहा कि गुजरात में महिलाओं का कानून व्यवस्था से विश्वास उठ गया है। अपराधियों को सजा होने के बावजूद भाजपा सरकार ने छुड़वा दिया। लोगों का जो न्याय व्यवस्था पर विश्वास था वह अब खत्म होता जा रहा है भाजपा की सरकार न्याय प्रणाली पर भी अपना शिकंजा कस रही है। जिससे लोगों का न्याय पालिका से विश्वास उठता जा रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
22-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.