सागर/मकरोनिया नगर पालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत सभी 16 पार्षदों ने ली शपथ || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के उपनगरीय मकरोनिया नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सभी 16 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें प्रशासक और सिटी मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी ने अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, उपाध्यक्ष मीनाक्षी विजय गौतम समेत सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाई। कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय के पास सरकारी हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया था। इसके मुख्य अतिथि नरयावली विधायक प्रदीप लारिया थे। जिन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत निचले स्तर से काम किया है। पार्षद भी रहा, महापौर भी रहा और वर्तमान में विधायक हैं। अगर उनसे पुछा जाए की सबसे ज्यादा आनंद किस काम को करने में मिलता है तो कहूंगा कि पार्षद रहकर काम करने की आनंद की जो की प्राप्ति होती है,वह किसी अन्य काम में नहीं होती। लोगों का काम करने पर वो इतना गहरा आर्शीवाद देता है कि उस पार्षद की लोकप्रियता कहीं ज्यादा बढ़ जाती है। जनता की सेवा से बड़ा कोई भी काम नहीं हो सकता। आगे बोले की आपको जनता ने आर्शीवाद मकरोनिया के विकास की दृष्टि से दिया है इसलिए वार्ड का विकास और मकरोनिया का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। आने वाले 5 सालों का विजन तैयार करना होगा कि मकरोनिया कैसा होना चाहिए।
इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने भी मकरोनिया के विकास को लेकर अपनी बात रखी। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।a


By - Sagar tv news
22-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.