सागर-कमेंट बाजी से परेशान लड़की छोड़ गई थी दुनिया, पुलिस ने 2 आरोपियों को भेजा जेल ! | SAGAR TV NEWS |

 

दो युवकों की वजह से एक लड़की ने आत्मदाह जैसा कदम उठाया था जिससे उसकी जान चली गयी थी। इस मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामला सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके का है। दरअसल राहतगढ़ नगर के वार्ड नंबर पंद्रह की रहने वाली छात्रा सिम्मी राय ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था। जिसमें सामने आया कि मोहल्ले के ही रहने वाले दो लड़के सज्जू और अमजद उसे कॉलेज आते-जाते समय परेशान करते थे और कमेंट्स किया करते थे। जिससे परेशान होकर सिम्मी ने इसी साल 21 जून को अपने घर में जान दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपी सज्जू और अमजद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। इसको लेकर राहतगढ़ थाना प्रभारी आंनद राज ने जानकारी दी।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
26-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.