सागर -हार्टफुलनेस संस्था करा रही ध्यान योग बेहतर जीवन शैली के लिए

 

हार्ट फुलनेस संस्था लोगो की जीवन शैली को सुधारने की दिशा में काम कर रही है। यह संस्था सागर संभाग में अपनी सेवाएं दे रही ही ताकि लोग तनावमुक्त स्वास्थ्य जीवन बिता सके ।

हार्टफुलनेस इन्सटीट्यूट एक अलाभकारी वैश्विक संस्थान है। जिसके हजारों सेवाभावी प्रशिक्षक विश्व के 130 देशों में लाखों लोगों को रिलेक्शेसन और मेडिटेशन सिखा रहे हैं। 

हार्टफुलनेस संस्थान सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं, स्वास्थ्य केन्द्रों तथा एन.जी.ओ. के प्रशासकों, कर्मचारियों और सदस्यों के लिए ध्यान सत्रों और वेबनार का आयोजन करता है जिनमें रिलेक्शेसन और मेडिटेशन के साथ अपने काम को प्रभावी ढंग से करने, निर्णय में स्पष्टता लाने और धैर्य तथा सहनशीलता को विकसित करना सिखाया जाता है। संस्थान द्वारा पर्यावरण, ऑर्गेनिक खेती और वाटर हार्वेस्टिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। युवाओं की प्रतिभा निखारने और उनका कौशल विकास करने का महत्वपूर्ण कार्य संस्थान द्वारा किया जा रहा है।

किशोरों और युवाओं के लिए हार्टफुलनेस निबंध लेखन कार्यक्रम 2022 के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित की गयी है, जो दो श्रेणियों में है - श्रेणी 1. (आयु 14 से 18 वर्ष) के लिए निबंध का विषय है: कर्म में करुणा ही दयालुता है श्रेणी 2. (आयु 19 से 25 वर्ष) के लिए निबंध का विषय है: दयालुता के साथ बढ़ें

प्रत्येक श्रेणी में 10 विजेता चुने जाएंगे। प्रथम पुरुस्कार रु. 10000/- एवं द्वितीय पुरुस्कार रु. 5000/- होगा। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2022 है। प्रतियोगिता का पूर्ण विवरण हार्टफुलनेस की बेवसाइट पर उपलब्ध


By - SAGAR TV NEWS
27-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.