ये है बेहद अनोखा मेला, झंडा तोड़ने के लिए करना पड़ता है ऐसा कुछ

ये है बेहद अनोखा मेला, झंडा तोड़ने के लिए करना पड़ता है ऐसा कुछ

पत्थर बरसाने वाले मेले में करीब 250 लोग घायल

एमपी में एक बेहद अजीबोगरीब मेला लगता है जहाँ एक दूसरे पर पत्थर बरसाने की परम्परा। छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना मेले में आयोजित इस मेले में आमने-सामने हुए पथराव में करीब 250 लोगों के घायल होने की बात सामने आई हैं। जिनमें 5 गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया गया। गोटमार मेले में पांढुर्णा पक्ष की जीत हुई है। घायलों में करीब 150 व्यक्ति पाढुर्णा के रहवासी तो लगभग 80 लोग साम्भरगांव के निवासी हैं।
बताया गया की पत्थरबाजी ने करीब 3 बजे तेजी पकड़ ली थी। दोनों पक्ष एक दूसरे को दूर धकेलते हुए नजर आ रहे थे। भारी पथराव के बीच भी पांढुर्णा के कुछ लोग झंडे के पास भी पहुंच गए और कुल्हाड़ी से झंडा काट दिया। इस प्रयास में कई लोग घायल हो गए। सांभर गांव के लोग इन्हें दूर हटाने के लिए तेजी से पथराव कर रहे थे।
प्रशासन ने भी इन पत्थरबाजों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। ऐसी जानकारी है की मेले में जुए और शराब का दौर भी खुलेआम चल रहा था। गोटमार में पांढुर्णा पक्ष की जीत के बाद बदले की भावना से तेजी से पथराव जारी था जिससे लोग घायल हो रहे थे। समय से पहले ही झंडा तोड़ दिया गया था।


By - sagar tv news
28-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.