सागर/शाहगढ़-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद दधि लीला का भव्य आयोजन


सागर/शाहगढ़-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद दधि लीला का भव्य आयोजन

सागर/शाहगढ़-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद दधि लीला का भव्य आयोजन

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद सागर जिले के शाहगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण की दधि लीला का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से विधायक तरवर लोधी और पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर मौजूद रहे। बता दें की श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के बाद क्षेत्र में लगातार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के आयोजन हो रहे है जिसमे प्रमुख रूप से क्षेत्र की खुशहाली के गांव-गांव में कारस देव भगवान के मंदिर परिसरों में दधि लीलाओं के आयोजन लगातार चल रहे हैं। इसी को लेकर शाहगढ़ में यादव समाज और किसानों के साथ सभी कृष्ण भक्तों ने दधि लीला का भव्य आयोजन किया। जिसमें नगर के शाला मंदिर परिसर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो प्रमुख मार्गों से होकर कारस देव मंदिर, ग्वाल बाबा मेला मैदान पहुंची। कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों और कृष्ण भक्तों ने पूजा अर्चना कर दधि लीला का आयोजन दही हांडी फोड़ने की प्रतियोगिता की गई। इसके बाद मौजूद जनप्रतिनिधियों का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। वहीं अतिथियों ने धर्मप्रेमियों को संबोधित किया।


By - Sunil Tiwari Sagar TV News from Shahgarh.
29-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.