सागर-चौकीदार का MUर्डर होने से सड़को पर उतरे परिजन, कलेक्टर पहुँचे मौके पर

सागर में चौकीदार की हत्या से सनसनी कलेक्टर के पहुंचने पर खुला चक्काजाम


सागर-चौकीदार का MUर्डर होने से सड़को पर उतरे परिजन, कलेक्टर पहुँचे मौके पर

सागर की आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में चौकीदार के मर्डर के मामले ने तूल पकड़ लिया है। चौकीदार शंभू दयाल शर्मा के मर्डर के बाद उनके परिजनों और क्षेत्र के लोगों के द्वारा रजाखेड़ी मार्ग पर चक्का जाम किया गया. सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य एसडीएम सपना त्रिपाठी मकरोनिया सीएसपी निकिता गोगुलवार नरयावली विधायक प्रदीप लारिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि आउट सोर्स कंपनी में जहां शंभू दयाल शर्मा नौकरी करते थे वहां पर चर्चा कर उनके किसी एक परिजन को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग माने और फिर अंतिम संस्कार किया गया है। बता दें कि आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज के कैंटीन में रात करीब 3 बजे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिर पर पत्थर पटक कर शंभू दयाल का मर्डर किया गया है। बर्बरता पूर्वक इस घटना को अंजाम देने के बाद से उनके परिजनों और क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है, इसमें उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही देने की भी मांग रखी है। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले शंभू दयाल शर्मा मकरोनिया के आनंद नगर के निवासी थे। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। 72 घंटे में दूसरे चौकीदार के साथ मर्डर होने के मामले से पुलिस के सामने भी अब जल्द से जल्द इसका खुलासा करने की चुनौती है ।


By - SAGAR TV NEWS
30-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.