एक यात्री को बचाने देवदूत बनकर आया RPF जवान नहीं तो कुछ भी हो जाता

 

रेलवे स्टेशन पर कई बार यात्रियों को बचाने के लिए वहाँ तैनात जवान अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं लेकिन यात्रियों को बचाए लेते हैं। और जाको राखे साइयां मार सके न कोय वाली बात भी फिर सही साबित हुई है। दरअसल एक यात्री भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर गया था। लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ जवान ने उसकी जान बचा ली।
दरअसल, श्रीगंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस के कोच बी-1 में यात्री गोपाल भुताला अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रहा था। जो भोपाल स्टेशन पर खाने-पीने का सामान लेने के लिए प्लेटफार्म एक पर उतर गया। गाड़ी रवाना होने पर वह चलती ट्रेन में चढ़ने लगा और पैर फिसलने से गिर गया। तभी आरक्षक जेपी कटारे ने दौड़कर उसे खींचकर पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। अगर आरक्षक ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो उसकी जान जा सकती थी। बाद में चेन पुलिंग कर गाड़ी को रोका गया और उसको ट्रेन में बैठा कर रवाना कर दिया गया।


By - SAGAR TV NEWS
30-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.