साइकिल यात्रा के बीच माँ चल बसी लेकिन लौटकर घर नहीं गए ताकि समाज सही दिशा में चले
एक शख्स ने 46 हजार किलोमीटर तक साइकिल चलाने के लक्ष्य तय किया है। इसी बीच उनकी माँ का निधन हो गया लेकिन बावजूद इसके वो अपने घर वापिस नहीं गए और अपनी यात्रा में जुटे रहे। समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए इस यात्रा को शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र नागपुर के रहने वाले दिलीप भरत मलिक साइकिल पर भारत भ्रमण पर निकले हैं। जिनके सामने करीब 46 हजार किलोमीटर तक साइकिल चलाने का लक्ष्य है। और अब तक वो 17 हजार 920 किलोमीटर तक का सफर तय करके बीना पहुंचे थे। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वह साइकिल यात्रा के दौरान लोगों को सैनिकों का सम्मान करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे से दूर रहने जैसे कामों के प्रति प्रेरित करते हैं। ताकि समाज सही दिशा में चल सकें। उन्होंने अपनी यात्रा नागपुर से 26 जनवरी 2022 से शुरू की थी। यात्रा के दौरान ही उनकी मां का निधन हो गया था। लेकिन वो वापिस घर नहीं लौटे इससे उनके समर्पण भाव को जाना जा सकता है