ईपीएफ के लिए बीईओ कार्यालय के सामने पत्नी के साथ धरने पर बैठे रिटायर्ड शिक्षक !


ईपीएफ के लिए बीईओ कार्यालय के सामने पत्नी के साथ धरने पर बैठे रिटायर्ड शिक्षक !

पूरे भुगतान न होने का आरोप लगाकर रिटायर्ड शिक्षक बैठे धरने पर !

एक रिटायर्ड शिक्षक अपनी पत्नी के साथ धरने पर बैठ गया। उसका कहना है कि उसे रिटायर्ड हुए 5 साल हो गए हैं। लेकिन इसके बाद भी उसके जीपीएस और ईएल फंड का पूरा भुगतान नहीं हो रहा। वो कई बार अधिकारियों के चक्कर काट चुका है। उसे केवल बहाने बताए जाते हैं। हम बात कर रहे हैं दमोह जिले के पथरिया की जहां ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर रिटायर्ड शिक्षक खिलान अहिरवाल धरने पर बैठे। उन्होंने कहा की उनकी पत्नी बीमार है। इलाज के लिए पैसे चाहिए। जो उनके पास नहीं है। अगर उसका फंड मिल जाएगा तो वह अपनी पत्नी का इलाज करा सकता है। अधिकारी उसे लगातार गुमराह कर रहे हैं। शिक्षक की मानें तो इस बार उसे अगर भुगतान नहीं होता, तो वह कार्यालय के सामने बैठा रहेगा। वो करीब 2 घंटे तक कार्यालय के गेट के बाहर बैठे रहे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शिक्षक और उनकी पत्नी को थाने ले गई।
वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुभाष जैन ने कहा की रिटायर्ड शिक्षक का पूरा भुगतान हो चुका है। वो अपना बैंक स्टेटमेंट भी चेक कर सकते हैं। वो अब जानबूझकर परेशान कर रहे हैं।-------


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.
31-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.