तेंदुए के किये गए शिकार बंदर को ले गया बाघ, तेंदुआ पेड़ पर देखता ही रह गया

 

कई बार होता ये है की मेहनत कोई और करता है। लेकिन मजा कोई और मारता है। दरअसल बंदर को मारकर तेंदुआ आराम कर रहा था। तभी वहां बाघ आ गया जो शिकार को जबड़े में दबाकर वहां से चलते बना। ये नज़ारा एमपी के सिवनी स्थित पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा बफर क्षेत्र में पर्यटकों को देखने मिला। यहां तेंदुए के शिकार को टाइगर चोरी कर ले गया।
जानकारी के मुताबिक पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा बफर जोन में एक तेंदुआ, बंदर का शिकार करने के बाद आराम फरमा रहा था। तभी वहां पर टाइगर पहुंचा। डर की वजह से तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बाघ ने तेंदुए द्वारा किए गए शिकार को चुराकर अपने जबड़े में दबाया और वहां से निकल गया। तेंदुआ पेड़ से ही ये सब देखता रहा।
बताया गया की बाघ के डर से तेंदुआ करीब 2 घंटे पेड़ पर चढ़ा रहा। जब बाघ दूर चला गया तब कहीं वो नीचे उतरा। इस नज़ारे को पर्यटकों ने देखा। पेंच टाइगर रिजर्व ने भी इस घटना की पुष्टि की है।


By - SAGAR TV NEWS
03-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.