सागर में प्रीतम लोधी का शक्ति प्रदर्शन,ओबीसी महासभा में जुटे सैंकड़ों लोग || SAGAR TV NEWS ||

 

बीते दिनों ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए बयान के बाद चर्चाओं में आये प्रीतम लोधी रविवार को सागर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा की सभी पार्टियों के मंच देखे हैं। मंचों पर ऊंची जातियों के लोग बैठे रहते हैं। और हम लोग नीचे बैठते हैं। उनके परिवार ने तीन पीढ़ियों से पार्टी का काम किया। लेकिन पार्टी ने परिवार के किसी भी सदस्य को मंडल का भी पदाधिकारी नहीं बनाया। इसके अलावा उन्होने और भी कई बाते कहीं।
दरअसल सागर के कजलीवन मैदान में रविवार को ओबीसी महासभा के साथ भीम आर्मी समेत जयस और अन्य संगठनों ने कजलीवन मैदान में सभा का आयोजन किया था। कार्यक्रम में प्रीतम लोधी, डॉ.जया ठाकुर, निर्भया केस में न्याय दिलाने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा, साधना भारती, प्रियंका भारती के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान पदाधिकारियों ने बंडा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले को फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान प्रीतम लोधी ने कहा कि अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। दुष्कर्मी को सख्त सजा मिलना चाहिए।


By - Sagar tv news
04-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.