सागर/राहतगढ़- मंत्री के क्षेत्र की अस्पताल में नहीं हैं सुविधाएँ कांग्रेसियों का प्रदर्शन !

सागर जिले के राहतगढ़ सामुदायिक अस्पताल में लापरवाहियों, एक्स-रे मशीन और पैथोलॉजी लैब का ऑपरेटर न होने से आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर नगर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों के बीच तीखी नोंक झोंक भी हो गयी। अस्पताल में जल्द सभी सुविधाएं उपलब्ध न होने पर कांग्रेस नेताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर विजय सिंह लोधी जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की कैबिनेट मंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद जनता को इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ना डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं ना दवाइयां मिलती हैं।
वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कहा की यहाँ किसी मरीज का एक्सरे नहीं होता मालथौन में एक्सरे होता है लेकिन उसे राहतगढ़ से पगार मिलती हैसाथ ही कहा की 108 भी नहीं मिलती है।


By - SAGAR TV NEWS
04-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.