सागर-बरियाघाट में भव्य महाआरती कर लगाया 56 भोग

 

सागर शहर के बरियाघाट में श्रीगणेश उत्सव समिति के द्वारा भगवान गणेश की भव्य झांकी सजाई गई है। डोल ग्यारस के अवसर पर यहां भगवान गणेश की महाआरती की गई, जिसमे निगम अपील समिति के सदस्य और पार्षद वैदेही पुरोहित भी शामिल हुई, उनके साथ सैकड़ो वार्डवासियों ने महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।  महाआरती में डमरू दल के द्वारा भी शानदार प्रस्तुति दी गई, महाआरती के बाद सभी  56 भोग लगा कर प्रसादी वितरण का कार्य किया गया।
बता दे कि सागर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। हर तरफ जय गणेश-जय गणेश के जयकारे गूंज रहे हैं। बड़े बड़े पंडालों में आकर्षक झांकियों के बीच विराजे विघ्नहर्ता के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। भगवान की कहीं महाआरती की जा रही है तो कहीं पर 56 भोग लगाए जा रहे हैं।


By - SAGAR TV NEWS
07-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.