सागर-चर्चित आरोपी शिवप्रसाद बोला-पुलिसकर्मी भी थे टारगेट पर, सपना अधूरा रह गया

सागर-चर्चित आरोपी शिवप्रसाद बोला-पुलिसकर्मी भी थे टारगेट पर, सपना अधूरा रह गया

सागर-जेल जाते समय सीरियल किलर बोला गैंगेस्टर बनने का सपना अधूरा रह गया !

सागर-भोपाल में 4 चौकीदारों का मर्डर करने वाला सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे अब सलाखों के पीछे है। रिमांड पूरी होने के बाद उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। सीरियल किलर ने पुलिस को बताया कि उसे लोगों को मारने का मलाल है। उसके निशाने पर पुलिसकर्मी भी थे। उसे अफसोस भी है कि उसका सपना अधूरा रह गया। जेल लेकर जाते समय सीरियल किलर ने पुलिसकर्मियों के सामने भी कई राज खोले।

शिवप्रसाद बोला यह तो गलत किया है अब लगता है कि गरीबों को नहीं मारना था। बुरे लोगों को टारगेट करना था। मुझे तो पुलिस को भी निशाना बनाना था। बस हथियार हाथ में आ जाता, तो काम कर देता। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद अहसास हो गया था कि अब मैं अपना सपना पूरा नहीं कर पाऊंगा। मैं गैंगस्टर बनना चाहता था। खैर अब आगे देखा जाएगा क्या होगा? सपना तो बड़ा देखा था, गैंगस्टर बनने का। मगर अफसोस है कि अधूरा रह गया। शायद, समय और जगह गलत चुन ली थी, इसलिए पकड़ा गया।

सीरियल किलर शिव बेबाकी से बात करता है। उसने बताया कि 2015 में वह घर से निकला। पुणे, गोवा, चेन्नई, केरल समेत अन्य जगह मजदूरी की। लोगों को देखकर वह भी फेमस होने का सपना देखने लगा। उसे अपराध की दुनिया का रास्ता सबसे आसान लगा। सागर आते ही उसने तीन चौकीदारों को ठिकाने लगा दिया। यहां से भागकर भोपाल पहुंचा। यहां भी चौकीदार की जान ले ली। बेकसूरों को मारने की बात पर सीरियल किलर कहता है कि अफसोस तो मुझे भी होता है कि गरीबों को नहीं मारना था, लेकिन मैं किसी को दिखाता नहीं हूं


By - SAGAR TV NEWS
07-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.