सागर- सीएम राइज स्कूल में पढ़ा रही थी टीचर, तभी सिर पर आ गिरा सीलिंग फैन

 

सागर जिले के राहतगढ़ में सीएम राइज स्कूल में एक महिला टीचर के ऊपर क्लास में पढ़ाई करते समय सीलिंग फैन गिर गया। जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई है। मामला राहतगढ़ सीएम राइस स्कूल के प्राथमिक विभाग का है। जहां शिक्षिका आरती गोश्वामी अपनी क्लास में बच्चों को पड़ा रही थी। तभी ऊपर लगा पंखा अचानक गिरने से वो घायल हो गयी। स्कूल का स्टाफ तुरंत उन्हें लेकर सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उनका इलाज किया गया। हालांकि अब शिक्षिका की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर्स ने सिर की चोट होने के कारण सिटी स्कैन, एमआरआई करवाने की सलाह दी है।
संस्था के प्राचार्य सुरेश पटेल ने बताया कि बजट ना होने से पंखों की मरम्मत नही हो पाई थी। अब बजट आ गया है जल्द ही सभी पंखों की देखरेख कर मरम्मत की जाएगी।--------बाइट--------
खैर सवाल ये है की जब करीब हफ्ते भर पहले वजट आ गया था तो जरूरी चीजों को ध्यान में क्यों नहीं रखा गया। अगर पहले मरम्मत करा ली जाती तो शिक्षिका के साथ ये घटना न होती। प्रिंसिपल साहब किस चीज का इन्तजार कर रहे थे। ये तो शुक्र है की कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई। हालाँकि इससे पहले भी इस सीएम राइज स्कूल में खामियां मिली थी जिन्हे सुधारा नहीं गया।


By - SAGAR TV NEWS
08-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.