सीएम की फटकार के बाद हरकत में आया प्रशासन, 4 घंटे में ढूंढा 3 करोड़ का यूरिया !

 

एक हजार टन यूरिया में से 890 टन यूरिया गायब हो गया था। सीएम की सख्ती के बाद प्रशासन ने अक़ेले जबलपुर में 200 मीट्रिक टन गायब सरकारी कोटे का यूरिया ढूंढ निकाला। जिसकी कीमत तीन करोड़ रूपये है। जबलपुर के पाटन रोड स्थित डीपीएमके गोदाम और खजरी-खिरिया के गायत्री वेयर हाउस में यह सरकारी यूरिया छुपाया गया था। दरअसल मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह 7 बजे अपने निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी थी। जिसमें उन्होंने यूरिया गायब होने पर सख्त नाराजगी जताई थी। बताया गया की जबलपुर संभाग के 4 जिलों के लिए यूरिया भेजा गया था। लेकिन उसमें से सिर्फ 20 फीसदी माल पहुंचा बाकी 80 फीसदी गायब हो गया था। सीएम शिवराज सिंह की डांट का असर देखने मिला और गायब हुआ 3 करोड़ रुपये कीमत का यूरिया फौरन मिल गया। प्रशासन ने दो निजी गोदामों पर छापा मारकर गायब हुआ यूरिया ढूंढ़ निकाला। यूरिया गायब होने पर बवाल हुआ तो तत्काल जांच टीम गठित कर दी गयी थीं। जिसने महज 4 घंटे में ही ये यूरिया ढूंढ़ निकाला।
1019 टन यूरिया गायब होने पर सरकार के सख्ती दिखाने पर माल बरामद हुआ। मुख्यमंत्री ने सुबह आपात बैठक लेकर इस मामले में सीधे एफआईआर करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बाद प्रशासन हरकत में आया। बताया गया की जबलपुर संभाग के 4 जिलों के लिए यूरिया भेजा गया था। उसमें से सिर्फ 20 फीसदी माल पहुंचा बाकी 80 फीसदी गायब हो गया था।


By - SAGAR TV NEWS
09-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.