पुलिस ने फिल्मों की तरह घेरकर की बड़ी कार्यवाई, 3 लोग हिरासत में

 

अवैध हथियार के मामले में एमपी की बड़वानी पुलिस ने किसी फिल्म की तरह बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 51 पिस्टल के साथ 3 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री भी जब्त की गई है। जिसकी कीमत दस लाख रूपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है की इस कारवाई को अवैध हथियार बरामदगी को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
एसपी दीपक कुमार शुक्ला के मुताबिक जिले के उमर्टी गांव को जिसे अवैध हथियारों का गढ़ माना जाता है। यहां पर लम्बे समय से अवैध हथियार बनाने की सूचना मिल रही थी। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर एक बड़ी टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से गांव में दबिश दी गई। इस दौरान खाई में 13 नग देशी पिस्टल, 28 नग देशी कट्टे और 10 नग अर्धनिर्मित हथियार कुल 51 नग हथियार बरामद किए गए। जिनकी कीमत 10 लाख 44 हजार आंकी जा रही है।
एसपी ने बताया की आरोपी घर से दूर जंगल के बीच खाई में हथियार समेत इन्हे बनाने की सामग्री रखते थे। पकड़े गए तीनों लोगों पर पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड हैं।
बताया गया की उमर्टी गांव अवैध हथियारों का गढ़ माना जाता है। पुलिस की टीम में एडिशनल एसपी, 2 डीएसपी, 8 टीआई समेत 100 जवान शामिल थे।


By - SAGAR TV NEWS
09-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.