रील्स Video का नशा, अस्पताल में भर्ती लड़की ने फ़िल्मी गानों पर डांस कर बनाया वीडियो
आज के दौर में रील्स वीडियो बनाने का जूनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों में इसकी दीवानगी छाई हुई है। इसी बीच सामने आये एक लड़की के वीडियो ने हैरान ही कर दिया। आपको नज़र आयेगा की लड़की के हाथ में निडिल लगी हुई है। बीमारी की हालत में वो फ़िल्मी गानों पर डांस कर रही है। वीडियो एमपी के छतरपुर जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। जहां भर्ती एक नवविवाहित युवती का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें युवती फिल्मी गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है। बताया गया की उसने यह वीडियो जिला अस्पताल की बिल्डिंग में शूट किया है। जबकि उसके हाथ में इंजेक्शन की निडिल लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक चांदनी नाम की यह लड़की बीते 4 सितंबर को जिला अस्पताल में महिला वार्ड में भर्ती हुई थी। जहां उसने अपना इलाज करवाया। लेकिन जैसे उसे इलाज से कुछ फुर्सत मिली तो उसने अस्पताल के अंदर ही फिल्मी गानों पर वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं जब जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर जीएल अहिरवार से इसको लेकर बात की तो उन्होंने कहा की आपके माध्यम से ये जानकारी मिली है। CCTV दिखवाकर जांच कर लेंगे। फ़िलहाल उसकी छुट्टी हो गयी है।