सागर/रहली- सागौन की चोरी करते एक चोर को वन कर्मियों ने पकड़ा, दूसरा भाग गया

 

सागर जिले के रहली में नौरादेही अभ्यारण के सिंगपुर रेंज में सागौन चोरी करते समय वन कर्मियों ने एक युवक को पकड़ा। जबकि एक युवक फरार हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने वन कर्मियों पर हमला भी बोला जिसमें वो बच गए। बताया जा रहा है की बीती रात चोर सागौन चोरी को अंजाम दे रहे थे। लेकिन वन कर्मियों की सजगता से वो अपने इरादों में नाकाम हो गए। जानकारी के मुताबिक सागौन काटते समय पहुंचे वन कर्मियों को देखकर दोनों युवकों द्वारा वन कर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लेकिन वन कर्मियों की सजगता से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी दौरान एक चोर अंधेरे का फायदा लेकर भागने में कामयाब हो गया। दोनों आरोपियों पर अलग-अलग धाराओ के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी को जेल भेज दिया है।
जानकारी देते हुए नौरादेही एसडीओ सेवाराम मलिक ने बताया की दो चोरों के द्वारा सागौन चोरी की जा रही थी। वन कर्मियों की सजगता से एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब रहे। सागौन की कीमत दस हज़ार रुपये बताई जा रही है। साथ ही एक बाइक को जप्त किया है। जिसके राजसात की कार्यवाही की जा रही है। वहीं वन कर्मियों पर हमले को लेकर रिपोर्ट कराई गई।


By - sagar tv news
11-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.