सागर- वेयर हाउसों के निजीकरण से कमर्चारी परेशान बोले ज़िंदगी बर्वाद हो जाएगी !

 

सरकार द्वारा मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग के वेयर हाउसों का निजीकरण किया जा रहा है। जिसमें काम कर रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी इससे परेशान हैं।  निजीकरण के विरोध में सागर जिले के बंडा में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने हड़ताल कर काम बंद किया। और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपा। जानकारी देते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने बताया कि वो करीब 12 सालों से बीयर हाउस में दैनिक वेतन भोगी के कर्मचारी हैं। सरकार द्वारा वेयर हाउसों का निजीकरण किया जा रहा है। जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। अधिकारियों द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कर्मचारियों को अभी तक नियमित नहीं किया गया। अब वेयर हाउसों का निजीकरण हो रहा है जिससे वो और परेशान होंगे साथ ही शोषण का शिकार भी होंगे। जब तक सरकार यह फैसला नहीं बदलती तब तक हड़ताल पर रहेंगे काम नहीं करेंगे।
वहीं बंडा विधायक ने बताया कि कांग्रेस हमेशा से ही निजीकरण का विरोध करती आई है भाजपा की सरकार द्वारा हर विभाग का निजीकरण कर पूंजी पतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। और मजदूर वर्ग शोषण का शिकार हो रहा है। निजीकरण से पुराने कर्मचारी शोषण का शिकार होंगे। उनकी जगह नए कर्मचारियों को रखा जाएगा जो सही नहीं है।


By - SAGAR TV NEWS
11-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.