सागर/गढ़ाकोटा-कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, भारी पुलिस बल तैनात


सागर/गढ़ाकोटा-हंगामे के दौरान कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी-आरोप !


सागर/गढ़ाकोटा-कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, भारी पुलिस बल तैनात


सागर जिले की गढ़ाकोटा नगर पालिका में नामांकन के आखिरी दिन हंगामा हो गया भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए अब कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नामांकन फॉर्म जमा करने से पहले भाजपा के गुंडों के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी अमित कोरी के साथ मारपीट की गई इसके साथ ही विधायक सरवर लोधी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी रहे कमलेश साहू को भी जान से मारने की धमकी दी गई है उन्होंने कहा कि यह मंत्री गोपाल भार्गव की रहली विधानसभा का क्षेत्र है इसलिए उनके इशारे पर यह सब हुआ है अगर इस तरह से फॉर्म जमा नहीं करने दिए जाएंगे तो फिर चुनाव कैसे होंगे । हार जीत अलग बात है लेकिन कम से कम हमें तो भरने दिए जाएं। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक भाजपा की तरफसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
वही रहली एसडीओपी अशोक चौरसिया का कहना है कि थोड़ा कुछ विवाद हुआ था लेकिन अभी स्थिति कंट्रोल में है और फोर्स तैनात कर दिया गया है।
बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा सागर जिले की 3 निकायों में चुनाव कराए जा रहे हैं जिसमें गढ़ाकोटा में नामांकन जमा करने का अंतिम दिन था बाद में कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे उन्होंने व्यवस्थाओं को संभाला जिसके बाद दोबारा नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी


By - SAGAR TV NEWS
12-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.