बुजुर्ग के बाद उनका लड़का और एक महिला भी निकली कोरोना पॉजिटिव

 

 

सागर जिले के खुरई में 86 साल का बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनका लड़का और उसी परिवार की एक अन्य महिला भी पॉजिटिव निकली है। जानकारी के मुताबिक दीनदयाल उपाध्याय वार्ड निवासी बुजुर्ग की काेराेना रिपाेर्ट पाॅजीटिव आने के बाद भाेपाल में जांच में उनके 55 साल के लड़के की भी रिपाेर्ट पाॅजीटिव आई है। साथ ही उसी परिवार की एक महिला भी कोरोना संक्रमित निकली है। जाे उनके पड़ाेस वाले मकान में रहती हैं। प्रशासन ने शुक्रवार काे ही घर पर कंटेनमेंट बनाया दिया था। लेकिन फिर से प्रशासन ने कंटेनमेंट क्षेत्र को बढ़ा दिया है। और पड़ाेस वाला घर भी कंटेनमेंट के दायरे में लिया गया है। इसके अलावा उनकी दुकानें भी बंद करा दी गईं हैं। पाॅजीटिव महिला काे परिजनों ने भोपाल में भर्ती किया गया है। जिस अस्पताल में बुजुर्ग भर्ती थे। वहाँ शुक्रवार से ही ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अब तीनाें पाॅजीटिव मरीजाें के संपर्क में जाे भी लाेग आए हैं। उनकी जांच की जाएगी।


By - Manoj Badhwani
18-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.