सागर-देखिये मामा शिवराज,स्कूल की छत पर बैठकर स्कूल जाते हैं बच्चे ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के देवरी इलाके के केसली विकासखंड से जो तस्वीर सामने आई वो कई सवाल पैदा कर रही है। स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर बस की छत पर बैठकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाए तो आखिर इस बात का जिम्मेदार कौन होगा। ये वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है। लेकिन एक बड़ी गंभीर बात ये भी है। की बच्चे और करें भी तो क्या क्योंकि अगर बस में इस तरह से नहीं बैठेंगे तो स्कूल जाने से रह जायेंगे और पढाई प्रभावित भी होगी। जानकारी के मुताबिक केसली से टडा चलने वाली बस ही एक ऐसा साधन है जो बच्चों को स्कूल तक पहुंचाती है। केसली स्कूल पढ़ने के लिए नया नगर पटना जेतपुर डोमा, रामखेड़ी कुकवारा, समेत अन्य गांव से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। लेकिन वो अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द से व्यवस्था करनी चाहिए नहीं तो ऐसे में किसी दिन हादसा भी हो सकता है।


By - Saurabh Nagaria devri
16-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.