उज्जैन एसपी कोरोना पॉजिटिव निकले,महाकाल की शाही सवारी में की थी ड्यूटी || STVN INDIA | SAGAR TV NEWS

 

 

उज्जैन एसपी मनोज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मनोज सिंह इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती हो गए हैं| इसके एक दिन पहले पहले कै‍बिनेट मंत्री मोहन यादव भी संक्रमित पाए गए थे।राज्‍यसभा सदस्‍य ज्योतिरादित्य सिंधिया के उज्‍जैन दौरे के दौरान उन्‍होंने सिंधिया के साथ करीब आधे घंटे तक मंच साझा किया था| साथ ही उज्जैन में शाही सवारी में भी शामिल हुए थे| एसपी मनोज सिंह भी महाकाल की शाही सवारी में ड्यूटी कर रहे थे | संभावना है यही से वे संक्रमित हुए| मंत्री मोहन यादव के पॉजिटिव निकलने के बाद बुधवार सुबह ही एहतियात के तौर पर एसपी मनोज सिंह ने जांच कराई थी| शाम को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है|


By - anuj goutam
19-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.