बस हाईजेक होने से मचा हड़कंप नाकेबंदी कर यात्रियों से की पूछताछ || SAGAR TV NEWS ||

 

उत्तर प्रदेश के आगरा, गुडगांव से पन्ना जा रही यात्री बस के हाईजैक होने की खबर से हड़कंप मच गया। जिससे यूपी पुलिस सहित छतरपुर एसपी सचिन शर्मा और नौगांव की पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। इसको लेकर एसपी सचिन शर्मा नौगांव पहुंचे। जहा थाना प्रभारी के.के खनेजा और पुलिस बल के साथ नाकेबंदी कर झांसी की ओर से आ रही बस को पकड़ा जहां यात्रियों से पूछताछ कर जांच शुरु की। लगभग दो घंटे चली कार्यवाही में यूपी पुलिस ने भी यात्रियों से जांच कर पूछताछ की, एसपी सचिन शर्मा के मुताबिक यूपी पुलिस से सूचना मिली थी कि मथुरा आगरा के बीच टोल प्लाजा पर एक बस हाइजेक हुई है एक श्रीराम फायनेंस कंपनी है उसने यात्रियों को उतारकर एक अन्य बस में बैठाकर रवाना किया जो मुख्य बस कल्पना ट्रेवल्स की थी बो छीनकर कही पर ले गए है। अभी तक कि जांच में जितने भी यात्री थे उन सभी यात्रियों को आगरा,ग्वालियर, झांसी में बस बदलनी पड़ी है। और सभी यात्री सकुशल है उन सभी को घर भेजा जा रहा है। जिस बस को ख़ासकर श्रीराम फायनेंस ने छुड़ाया था उसको भी इटावा में पकड़ लिया गया है। एसपी ने बताया की घटना आगरा की है। जिसकी वहीँ कार्यवाही की जाएगी।


By - Ravi Vishwkarma (Novgav,Chhatrapur,MP)
19-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.