लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी जोड़े की कहानी इस तरह ख़त्म हुई !

 

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े की कहानी का खतरनाक अंत हुआ। पहले प्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से घायल कर दिया फिर उसे खून से लथपथ देख खुद फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। घटना पन्ना जिले के कोतवाली थाना इलाके के गल्लामंडी के पीछे लुढीयाना मोहल्ले से सामने आई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक की डेड बॉडी को फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। तो घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक पन्ना नगर के नारंगीबाग निवासी रक्कू वर्मन महिला मौसम वर्मन के साथ लिव इन रिलेशनशिप के चलते गल्लामंडी के पीछे लुढ़ीयाना मोहल्ला में एक किराए के मकान में रहते थे। जिनमें आये दिन विवाद होता रहता था। लेकिन मंगलवार को दोनों में इतनी बातचीत बिगड़ी की रक्कू वर्मन ने महिला के शरीर पर हसिया से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होने के अलावा गंभीर रुप घायल हो गई। महिला को इस हाल में देख युवक घबरा गया और घर के एक कमरे में अपने आपको बंद कर जान दे दी। इसकी जानकारी मोहल्ले वालों ने पन्ना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद प्रभारी अरुण कुमार सोनी मौके पर पहुँचे और घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है


By - SAGAR TV NEWS
20-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.