सागर-अरुणोदय चौबे के कांग्रेस छोड़ने पर पूर्व मंत्री ने दिया ये बयान ! || SAGAR TV NEWS ||

 

हाल ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। वहीं इस बीच पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर से जब पूछा गया की एक तरफ भारत जोड़ो यात्रा चल रही है और दूसरी तरफ कांग्रेसी कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं इस पर उन्होंने कहा की उनकी कुछ व्यक्तिगत परेशानियां थी। कुछ और भी चीजें हैं। इससे इसका कोई लेना देना नहीं है।
दरअसल सागर जिले के राहतगढ़ में कांग्रेसियों ने आमजन की समस्याओं को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर और एआईसीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह मोहासा ने भी शिरकत की। तभी उनसे ये सवाल किया गया। इस दौरान एसडीएम कार्यालय के सामने आमसभा का आयोजन कर कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। और आखिर में नगर की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें बताया की नगर की सामुदायिक अस्पताल में लोगों को इलाज नहीं मिल रहा। बीना बांध प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। नगर के मेन रोड का निर्माण कार्य जल्दी कराया जाए। इसके अलावा और भी कई बातों का ज़िक्र किया।
मांगों पर ध्यान न देने पर सागर में कलेक्ट्रेट के घेराव की बात कही।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
20-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.