थाना परिसर में नाग-नागिन का जोड़ा देख पुलिस वालों की फूल गई सांसे || STVN INDIA ||

 

बारिश के मौसम में अक्सर सांप निकलने की घटनाएं आमतौर पर सामने आती ही हैं। कहीं भी अगर सांप दिख जाए तो लोग दहशत में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ पुलिस वालों के साथ भी हुआ। जिसमें उनके पसीने छूट गए। मामला बिहार के जमुई जिले के बरहट थाना परिसर का है। जहां नाग- नागिन का जोड़ा देख हड़कंप मच गया। बताया गया की थाना परिसर में जब्त किए गए सामानों के पास अचानक पहले एक नाग दिखा तो पुलिसवाले दहशत में आ गए। उसे बाहर निकलने का सोच ही रहे थे की तभी बगल में दूसरा सांप भी नजर आने से होश उड़ गए। पुलिसकर्मी नाग-नागिन के जोड़े को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे। जिससे उन्हें भगाने के काफी प्रयास भी किये। लेकिन नाग नागिन का जोड़ा टस से मस नहीं हुआ। अआखिरकार इसके बाद पुलिस वालों ने सपेरे को बुलाया। जहाँ करीब दो घंटे की मशक्कत में बाद सपेरे ने नाग-नागिन को काबू में किया। और उन्हें पकड़कर ले गया जिन्हे बरहट के जंगल में ले जाकर सलामत छोड़ दिया। जिसके बाद पुलिसवालों ने राहत की सांस ली।


By - Sagar tv news
21-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.