सागर- शहर कांग्रेस अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी भंग,11 साल बाद हटी अध्यक्ष रेखा चौधरी

 

कांग्रेस हाईकमान ने सागर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने करीब 11 साल से अध्यक्ष पद पर थी। उनको हटाए जाने की लम्बे समय से कोशिश चल रही थी। इस आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी कर दी है।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने एक पत्र जारी किया। इसके मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर यह कार्यकारिणी भंग की गई है।
शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा चौधरी करीब 11 साल अध्यक्ष रही । काफी लंबे कार्यकाल में उनको हटाने भी खूब प्रयास किए गए। उनके हटने के बाद नए अध्यक्ष की दावेदारी के लिए कांग्रेस में लाबिंग शुरू हो गई है। पिछले कुछ महीने में अनेक नेता कमलनाथ से मिल चुके है। विधानसभा चुनाव 23 के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष की भूमिका अहम होगी।
एक दशक से अध्यक्ष रही रेखा चौधरी ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया मेने पूरी मेहनत और लगन से निभाया। अभी पार्टीजनों का साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया है। पार्टी हाईकमान जिसे भी अध्यक्ष बनाएगी उनका साथ निभाऊंगी।


By - SAGAR TV NEWS
23-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.