मिट्टी धंसकने से दब गया मजदूर, Jio Company पर होगी कार्यवाई !

मिट्टी धंसकने से दब गया मजदूर, Jio Company पर होगी कार्यवाई !

मिट्टी में दबे मजदूर की जान पर बनी जियो कंपनी पर होगी कार्यवाई !

जियो कंपनी के कर्मचारी फाइबर केबल लाइन डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मिटटी धंसकने से मजदूर जमीन में दब गया। उसे निकालने बचाव दल को पांच घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी तब कहीं जाकर उसकी जान बच सकी। घटना सीहोर जिले के नसरुल्लागंज के भैरुंदा की है। जहां स्वप्न सिटी के नजदीक इंदौर मार्ग पर जियो कंपनी के कर्मचारी फाइबर केबल लाइन डालने का काम कर रहे थे। जिसके लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। जमीन में सीधे अडंर ग्राउंड केवल डालने के लिए ब्लोइंग ड्रील मशीन चल रही थी। जिसमें पांच मजदूर लगे थे। तभी अचानक मिट्टी धंसने लगी। जहां एक मजदूर जमीन में ही दब गया। मजदूर संतोष निवासी शुजालपुर को निकालने में बचाव दल को करीब पांच घंटे मेहनत करनी पड़ी। तब कहीं जाकर उसकी जान बच सकी।
घटना के बाद जियो कंपनी और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। आरोप है की बिना अनुमति के यहां काम चल रहा था।
बताया गया की जेसीबी की मदद से करीब 15 से 20 फिट गहरा गड्ढा खोदा गया। जिसमें मजदूर संतोष गड्डे के अंदर उतरकर केबल खींच रहा था। तभी साइड की मिट्टी धंसककर मजदूर के ऊपर गिरने लगी। यह देख दो अन्य मजदूर अपने साथी को बचाने गड्ढे में उतर गए। लगातार मिट्टी धंसकने से तीनों मजदूर मिट्टी में दब गए। लोगों ने बिना देर किये प्रशासन को सूचित कर मजदूरों को निकालने का प्रयास शुरू किया। और दो मजदूरों को निकाल लिया। लेकिन तीसरा मजदूर मिट्टी में पूरी तरह से दब गया था। उसका चेहरा बस बाहर था। उसे ऑक्सीजन दी। और आख़िरकार बाहर निकाला गया।
कंपनी ने फाइबर केवल डालने मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नहीं कराए। हादसा होने से मजदूरों की जान पर बन आई। प्रशासन ने कार्यवाई की बात कही।


By - sagar tv news
26-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.