सागर-प्लास्टिक पर बड़ी कार्यवाई, ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर 200 क्विंटल प्लास्टिक जप्त
सागर-प्लास्टिक पर बड़ी कार्यवाई, ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर 200 क्विंटल प्लास्टिक जप्त
सागर में ट्रांसपोर्ट पर छापा 200 क्विंटल प्लास्टिक जप्त
सागर में प्रशासन ने अमानक प्लास्टिक पर बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। जहां सागर इंदौर ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर 200 क्विंटल प्लास्टिक जप्त की गयी है। जानकारी के मुताबिक अमानक प्लास्टिक प्रतिबंध के बावजूद भी उपयोग बंद नहीं हो रहा था। जिसके चलते कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी द्वारा तिलकगंज स्थित सागर इंदौर ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर सैकड़ों क्विंटल प्लास्टिक को जब्त किया गया है। इस मौके पर नगर निगम के उपायुक्त राजेश ठाकुर, नायब तहसीलदार आदर्श जैन, आनंद मंगल गुरु, संजय सोनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। अनुविभागीय अधिकारी सपना त्रिपाठी के मुताबिक जिया ट्रांसपोर्ट अनिल जैसवानी का है। जो बगैर अनुमति प्लास्टिक का व्यापार कर रहे थे। बताया गया की इस तरह की कारवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं प्रसाशन ने लोगों से अपील की है की वो अपना सामान अपने थैली में ही खरीदें प्लास्टिक की थैली ना लें।