बेटियां अपनी रक्षा कर सकें इसलिए सिखाई जा रही तलवारबाजी और लाठी चलाना

 

विपरीत परिस्थतियों में छात्राएं अपनी रक्षा खुद कर सकें, इसके लिए शिवपुरी शहर में छात्राओं को रायफल, तलवार बाज़ी और लाठी चलाने का प्रशिक्षण, प्रषिक्षक बृजेश तोमर दे रहे है। इसमें 5 साल से लेकर 16 साल तक की छात्राएं बढ चढकर हिस्सा ले रही है जिनमें खासा उत्साह बना है। प्रषिक्षण ले रही युवतियों का कहना है कि अब रायफल, तलवार और लाठी के माध्यम से वे अपनी तो रक्षा कर ही सकती है, साथ ही वे दूसरों की भी मदद कर सकेगी। बेटियां अब बेटों से किसी भी मोर्चे में कम नहीं है। यदि वे पढ़ाई के लिए बाहर भी जाएंगी, तो वह अपनी रक्षा स्वयं कर सकेंगी।
वही, इस बारे में प्रषिक्षक बृजेश तोमर ने बताया कि आज के समय में लड़कियां महफूज नहीं है, इसलिए उनके मन में ख्याल आया कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें आत्मरक्षा के गुण सिखाया जाना चाहिए। इसी सोच के चलते उन्होंने छात्राओं को प्रशिक्षण देने का मन बनाया।


By - SAGAR TV NEWS
27-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.