सागर- अर्जी पूरी हुई तो भक्त ने महाकाली को भेंट किया दो किलो चांदी का मुकुट

 

आपने कई तरह के भक्त देखे होंगे जो अपनी मन्नत पूरी होने पर खुश तो हो ही जाते हैं लेकिन कुछ ऐसा करते हैं जो एक याद बन जाता है। सागर में भी एक भक्त ने ऐसा ही कुछ किया जिन्होंने अपनी अर्जी पूरी होने पर महाकाली जी के मंदिर में दो किलो चांदी का मुकुट भेंट किया। दरअसल सागर के न्यू अप्सरा ज्वेलर्स के संचालक अशोक अग्रवाल की बेटी आयुषी अग्रवाल ने हाल ही में जबलपुर में स्टेट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता था। जिसको लेकर आयुषी ने करीब एक साल पहले महाकाली के पास अर्जी लगाई थी की वो वेट लिफ्टर है इसलिए अगर वो गोल्ड मेडल जीतने में सफल होती है। तो परिवार के साथ आकर चांदी का मुकुट भेंट करेंगी। उन्होंने बुल्कुल ऐसा ही किया और अपने निवास से परिवार के सभी सदस्य गाजे बाजों के साथ में पैदल चमेली चौक स्थित महाकाली के दरबार में पहुंचे। जहाँ ये मुकुट भेंट किया जिसे माता रानी को पहनाया गया है।
इसको लेकर अशोक अग्रवाल ने बताया की उनकी बेटी ने जो अर्जी लगाईं थी वो पूरी हुई इसलिए उसने खुद अपने पैसो से मुकुट बनवाकर महा काली जी भेंट किया है।


By - SAGAR TV NEWS
27-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.