MP के पूर्व CM दिग्विजय कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे क्यों, देखिए

 

कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्थान CM विवाद के बीच MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रेस में सबसे आगे भी हैं। दिग्विजय सिंह दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म लिया। इसके बाद मीडिया से कहा- नामांकन कल दाखिल करूंगा।
दिग्विजय सिंह बुधवार देर रात अचानक केरल से भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंचे थे। उनके बंगले पर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम मिलने पहुंचे। करीब 45 मिनट तक दोनों नेताओं की बंद कमरे में बातचीत हुई।
दिग्विजय सिंह 10 साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है उन्हें सोनिया गांधी और राहुल दोनों का करीबी माना जाता है 8 साल से केंद्र में सत्ता से बाहर कांग्रेस नेतृत्व ने दिग्विजय सिंह को ही भारत जोड़ो यात्रा का इंचार्ज बनाया है। यात्रा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है इस बीच राजस्थान में उठे विवाद ने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदारों में आगे कर दिया है।
यदि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो वे इस कुर्सी पर बैठने वाले मध्यप्रदेश के दूसरे नेता होंगे। इससे पहले भोपाल के शंकर दयाल शर्मा 1972 से 1974 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
दिग्विजय को करीब से जानने वाले कहते हैं गांधी परिवार और दिग्विजय सिंह की करीबियों की शुरुआत साल 1987 में हुई थी। जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। राजीव ने एक दिन अचानक दिग्विजय को बुलाया और बताया कि वे उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। हालांकि वे इस पद पर नहीं जा पाए, लेकिन बाद में उन्हें यह कुर्सी मिली थी। इसके बाद 1993 में वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने


By - SAGAR TV NEWS
29-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.