सागर-दुर्गा वाहिनी ने शस्त्र पूजन तो मातृ शक्ति ने किया दुर्गा चालीसा कार्यक्रम || SAGAR TV 24X7 ||
सागर जिले के गढ़ाकोटा में नवरात्रि पर्व पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा जिला रहली के गढ़ाकोटा प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां रूई बाजार स्थित संतोषी माता के पंडाल में दुर्गा वाहिनी द्वारा शस्त्र पूजन और मातृ शक्ति द्वारा दुर्गा चालीसा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी कि बहने शामिल हुई। इस मौके पर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी रहली जिला संयोजिका सीमा पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि पर्व के चलते दुर्गा वाहिनी के द्वारा शस्त्र पूजन और मातृ शक्ति के द्वारा दुर्गा चालीसा पाठ का कार्यक्रम किया गया। नवरात्रि के नौ दिन हर पंडाल में दुर्गा वाहिनी द्वारा शस्त्र पूजन के अलावा मातृ शक्ति द्वारा दुर्गा चालीसा पाठ किया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति की मौजूदगी रही।