Army में भर्ती कराने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को एमपी की रीवा जिले के पनवार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने आर्मी भर्ती की नकली एडमिट कार्ड, नकली रिजल्ट स्लीप और नकली ज्वाइनिंग लेटर के साथ ही अन्य कई दस्तावेज बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि जिले के तीन अलग-अलग थाने में आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे मामले से जुड़े विषयों पर पूछताछ की जा रही है।
दरअसल आरोपी अभिषेक कुशवाहा के द्वारा जिले के पनवार थाना क्षेत्र के रहने वाले विपुल नाम के युवक से आर्मी में भर्ती कराने के एवज में 38 लाख रुपये की ठगी की थी। जिसे आरोपी ने आर्मी भर्ती की परीक्षा का नकली रिजल्ट समेत आर्मी में जॉइनिंग के लिए नकली जॉइनिंग लेटर भी दे दिया था। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने आर्मी की नकली केडेट में झारखंड में जॉइनिंग भी की। लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी अभिषेक कुशवाहा के द्वारा शिकायतकर्ता की जॉइनिंग को कैंसिल बता दिया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी को दिए गए पैसों की मांग की तब पैसों को लेकर आरोपी द्वारा आनाकानी की जाने लगी। जिस पर पीड़ित ने पनवार थाने में शिकायत की थी।
सूचना पर जब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया तब चौंका देने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने उसके पास से आर्मी भर्ती के लिए नकली एडमिट कार्ड, नकली रिजल्ट स्लिप, 21 नग नकली जॉइनिंग लेटर समेत प्रिंटर ब्लैक पेपर लिफाफे और अन्य कई लड़कों के दस्तावेज एक पेन ड्राइव में बरामद किए।
आरोपी ने कई अन्य लड़कों से कुल 79 लाख रुपए की ठगी की थी।
एसपी नवनीत भसीन का कहना है की आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


By - Arpit Pandey rewa
01-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.