सागर-आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया किसी को पता ही नहीं ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के मझेरा गांव में महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से कुएं से महिला को बाहर निकाला गया और तत्काल खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक 42 साल की मालती विश्वकर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद खुरई देहात थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पंचनामा कार्रवाई कर डेड बॉडी का पीएम कराया। और बॉडी परिजनों को सौंपी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में एएसआई जी पी यादव ने जानकारी दी।--------


By - Sagar tv news
02-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.