सागर में गरबा का बहुत गज़ब उत्साह, ऑडियंस भी कर सकती है गरबा

सागर में गरबा का बहुत गज़ब उत्साह, ऑडियंस भी कर सकती है गरबा

सागर में गरबा का क्रेज़ ऑडियंस भी कर सकती है गरबा

सागर में एक तरफ माता रानी की आराधना की जा रही है। विशेष रूप से पूजा अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु भक्ति में डूबे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ गरबा पंडालों में भी गरबा का अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिभागी सांस्कृतिक परिधानों में गरबा करते नज़र आ रहे हैं। सागर के तिलकगंज स्थित होटल रामसरोज परिसर गरबा नाइट्स द्वारा आयोजित गरबा की भी काफी चर्चा है। क्योंकि दर्जनों की संख्या में आकर्षक परिधानों में सजे प्रतिभागी हर दिन गरबा का लुत्फ़ उठा रहे हैं। पांच दिवसीय गरबा अक आज रविवार को आख़िरी दिन है। जहाँ आयोजन समिति ने तय किया है की फ्री स्टाइल गरबा किया जाएगा। प्रतिभागियों के अलावा जो भी आमजन गरबा करना चाहता है वो परिधान में जाकर गरबा कर सकता है। चाहे युवक हो या युवती, इसके अलावा उन्हें डांडिया साथ में लाना जरुरी होगा।
वहीं बात करें यहां गरबा करने वाले प्रतिभागियों की तो वो काफी खुश हैं। और हर दिन की तरह उन्होंने शनिवार को भी अलग-अलग तरह के सन्देश दिए कोई डॉक्टर, कोई महाकाली, कोई लड़की क्रिकेटर बनकर लड़कियों को बढ़ावा देने की बात कर रही थी। कोई नर्स बना हुआ था तो कोई पॉलीथिन इस्तेमाल न करने का मैसेज दे रहा था। इसके अलावा कई अन्य प्रतिभागी थे जिनमें कोई बेटी और महिला सुरक्षा,महिला अपराध, तो प्रतिभागी किसान बनकर सन्देश दे रहा था। आज गरबा का आख़िरी दिन है।
प्रतिभागी पूरी उत्साह के साथ गरबा कर रहे हैं। उनका कहना है की उन्हें काफी मजा आ रहा है।
इसको लेकर एंकर और क्रू मेंबर अमित सोनी ने बताया की गरबा का ये 11 साल है। आज के दिन ऑडियंस भी गरबा कर सकती हैं लेकिन उन्हें सांस्कृतिक परिधान में आना होगा।--------


By - SAGAR TV NEWS
02-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.