Police का मानवीय चेहरा पुलिस ने जो किया उससे आप पुलिस की तारीफ करेंगे || SAGAR TV NEWS ||

 

पुलिस का एक बार फिर से मानवीय चेहरा देखने को मिला है। जहाँ बुजुर्ग की डेड बॉडी को खटिया पर रखकर 3 किलोमीटर तक कंधों पर लाकर वाहन में रखा और उसके बाद पीएम के लिए भिजवाया। तस्वीरें एमपी के बैतूल जिले की हैं। बताया गया की डेम में डूबने से एक बुजुर्ग की जाना चली गयी थी। बैतूल पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ऐसा काम किया। जिसकी सराहना हो रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को डैम में डूबे एक बुजुर्ग की डेड बॉडी को पीएम के लिए अस्पताल तक पहुंचाना था। समस्या यह थी कि घटना स्थल तक वाहन नहीं पहुंच सकता था। ऐसे में एक खटिया की व्यवस्था की गई। उस पर बॉडी को रखा। फिर यह खटिया ग्रामीणों के साथ पुलिस कर्मियों ने भी अपने कंधों पर उठाई और मुख्य मार्ग तक लेकर आये। इसके बाद अस्पताल पहुंचे।
दरअसल बैतूल कोतवाली इलाके के कुप्पा गांव में एक बुजुर्ग की बॉडी कुप्पा डैम में दिखाई दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पाढर पुलिस चौकी प्रभारी रवि ठाकुर अपने स्टाफ हेड कांस्टेबल ज्ञानसिंग और कांस्टेबल जितेन्द्र मौर्य के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान सम्मु ककोडिया उम्र 70 के रूप में हुई। जहाँ पंचनामा कार्यवाई के बाद पुलिस ने मनावता का धर्म निभाया। और चौकी प्रभारी, स्टाफ, परिजन मृतक की डेड बॉडी को इस तरह पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक लाए।------


By - Mahesh Chandel betul
02-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.