सागर- दुर्गा प्रतिमा की हुई महाआरती, घरों से दीपक लाई महिलाओं ने की आरती
शारदीय नवरात्रि के चलते सागर जिले के जरुआखेड़ा में भक्ति भरा माहौल बना हुआ है। बजरंग नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा पूजा घाट पर विराजित की गई दुर्गा प्रतिमा के सामने भक्तों ने महाआरती की और उनसे सुख समद्धि की कामना की। पंचमी के दिन आयोजित किये गए इस आयोजन में महिलाएं अपने घर से दीपक बना कर लाई थी और माता रानी की आरती की। आरती के बाद भक्तों को फलाहारी प्रसाद भी वितरित किया गया। इसके साथ ही गाजे बाजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर नाचते हुए नज़र आये।