सागर-गाली का बदला लेने प्लानिंग कर पड़ोसी को निपटाया, पुलिस ने दो आरोपी पकड़े

सागर में गाली का बदला लेने पड़ोसी की हत्या !

सागर-गाली का बदला लेने प्लानिंग कर पड़ोसी को निपटाया, पुलिस ने दो आरोपी पकड़े


सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी सहित दो आरोपियों को पकड़ा है जिसमें मुख्य आरोपी ने उसके साथ हुई गाली गलौज कर मारपीट की थी जिसका बदला लेने और सबक सिखाने की नीयत से अपने दोस्त के साथ मिलकर प्लान बनाया था।
बता दें कि मकरोनिया थाना क्षेत्र के रजाखेड़ी इलाके में रहने वाला यशवंत अहिरवार का पड़ोसी संजय ठाकुर से गाली गलौज और मारपीट हो गई थी जिसका सबक सिखाने के लिए संजय ने अपने दोस्त मनोज कोरी के साथ मिलकर एक प्लान बनाया, प्लान के तहत वह 27 सितंबर को बाइक पर बैठाकर यशवंत को अपने साथ ले गया। दो तीन जगह घुमाने के बाद वह जिंदा तिराहे पर पहुंचे, जहां एक टपरे की आड़ में दिनदहाड़े संजय और मनोज ने डंडे और पत्थर से हमला कर उसे मार डाला फिर घटना स्थल से फरार हो गए थे । 28 सितंबर की दोपहर यशवंत उर्फ भूंटे अहिरवार की डेड बॉडी मिली थी उसके शरीर पर चोट के निशान थे परिजनों ने इस घटना में परिवार के लोगों पर ही संदेह जताते हुए मकरोनिया चौराहे पर चक्काजाम कर दिया था। वहीं इस मामले में बहेरिया थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने खुलासा करते हुए बताया कि मामले में बारीकी से जांच करने और घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मृतक अपने पड़ोसी के साथ दिखाई दिया था जिसके बाद संदेही की तौर पर उसे हिरासत में लिया तो अपना जुर्म कबूल कर लिया ।


By - SAGAR TV NEWS
03-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.