15 दिन में युवा मोर्चा ने रोपित किये एक लाख पौधे, पांच पहाड़ों पर किया पौधरोपण

15 दिन में युवा मोर्चा ने रोपित किये एक लाख पौधे, पांच पहाड़ों पर किया पौधरोपण

15 दिन में युवा मोर्चा ने रोपे 1 लाख पौधे 5 पहाड़ होंगे हरे-भरे

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 15 दिनों में एक लाख पौधे रोपित किये हैं। दरअसल एमपी के बैतूल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक भाजपा द्वारा मनाए गए सेवा पखवाडा के तहत युवा मोर्चा ने पौधारोपण किया। भाजपा युवा मोर्चा ने डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। पचास हजार पौधे और लगाए जाएंगे।
बैतूल में पौधे के संरक्षण के लिए युवा मोर्चा द्वारा विस्तृत योजना बनाई गई है। जिले में पंचायत और शहरों में वार्ड स्तर पर डिजीटल समितियां बनाई गई हैं। जो पौधो का संरक्षण करेगी। हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत प्रदेश में 75 लाख का और बैतूल जिले में 1.50 लाख पौधारोपण का लक्ष्य तय किया था। जिसके तहत अभी तक प्रदेश में 50 लाख और जिले में एक लाख पौधो का रोपण किया जा चुका है।
युवा मोर्चा द्वारा जिले की पहाड़ियों पर पौधारोपण करने का नवाचार भी किया जा रहा है। पौधे की सुरक्षा के लिए सभी पंचायतो और नगरीय क्षेत्रो के वार्डों में डिजीटल माध्यम से समितियां बनाई गई हैं। नवाचार के तहत जिले की पांच पहाड़ियों को पौधारोपण के लिए चुना गया है। जिनमें टेमनी की पहाड़ी के अलावा धामनगांव, महूपानी, सवासन और मासोद के पास की टेकडी का चयन किया गया है। जिले को मिले लक्ष्य के तहत बाकि 50 हजार पौधों का रोपण दस दिनो में करने को कहा है।
पर्यावरण की दृष्टि से यह पौधारोपण मील का पत्थर साबित होगा। जिस गंभीरता से अभियान को सफल बनाया गया है उसी सक्रियता से पौधो का संरक्षण भी करने के लिए भी संकल्प लिया गया है।--------


By - Mahesh Chandel Sagar TV News from Betul.
03-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.