सागर- रावण का दहन कर धूमधाम से मनेगा दशहरा,मंत्री गोविन्द सिंह होंगे शामिल

 

सागर जिले के जैसीनगर में हर साल दशहरा के दिन रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होता है। लेकिन कोरोना काल के 2 साल यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया था। हालांकि इस बार रावण दहन की तैयारियां जोरो से जनपद ग्राउंड में चल रही है। लगभग 21 फीट का रावण भी बनकर तैयार हो गया है। बताया गया की जबलपुर की आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।
भाजपा अनुसूचित जाति के जिला मंत्री नरेंद्र डब्बू आठिया ने जानकारी देते हुए बताया जैसीनगर में हर साल राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कोरोना के समय ये आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार बड़े जोर शोर के साथ आयोजन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रुप में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनका परिवार शामिल होगा।


By - SAGAR TV NEWS
04-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.