विधायक, महिला को बुरी नजरों से देखते रहे, कंधे को टच किया, फिर MLA क्या बोले देखिए
एमपी के दो कांग्रेस विधायकों पर एक महिला ने ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है विधायकों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायकों के इस कृत्य की निंदा की है। बता दे कि रीवा से भोपाल जा रही महिला ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील शराफ पर छेड़छाड़ करते हुए FIR दर्ज कराई है शिकायत में बताया कि रेवांचल एक्सप्रेस से रीवा रेलवे स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन के लिए सवार हुई थी। मैं अपने 7 माह के बेटे के साथ यात्रा कर रही थी। सामने वाली बर्थ में सतना और कोतमा विधायक बैठे थे। दोनों ने खाना खाया और फिर गंदी-गंदी गालियां बकने लगे। मेरे कंधे को टच कर इन्होंने मुझे उठाया। कहने लगे मैडम आपने खाना खाया है या नहीं। मैंने कुछ नहीं कहा। वे दोनों नशे की हालत में बुरी नीयत से देख रहे थे। मेरे कंधे पर हाथ फेरते हुए बकवास कर रहे थे। मैंने कहा कि मेरा बेटा सो रहा है, गाली-गलौज मत करिए। वे नहीं माने तो मैंने अपने पति को कॉल कर पूरी घटना बताई। पति की शिकायत पर सागर रेलवे स्टेशन पर पुलिस आई। उन्होंने मुझे दूसरी सीट पर शिफ्ट कर दिया।
सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का कहना है कि नशे में धुत रहने के जो आरोप मुझ पर लगाए गए हैं, वह गलत हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। बल्कि हमने तो रात में अपने कंपार्टमेंट की लाइट भी नहीं जलाई थी, बल्कि महिला को अपनी सीट भी दी थी, क्योंकि उनके पास बच्चा था.
सुनील सराफ बोले- हम रोज सफर करते हैं। हमारी उम्र 50 साल हो गई है। विधायक हैं। यही करेंगे क्या? मैं तो कटनी में बैठा। हमने तो छोटी लाइट में खाना खाया, जिससे बच्चा नहीं जागे। स्टाफ से पूछ लीजिए। दरवाजे में क्लिप नहीं होने से दरवाजा बज रहा था। इस कारण उनका बच्चा जाग रहा था, तो हम क्या कर सकते थे।